September 12, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

0
WhatsApp Image 2026-06-05 at 15.00.16

आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat), आजमगढ़ द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माँ विंध्यवासिनी चंद्र आदर्श इंटर कॉलेज, तहर वाजिदपुर, आजमगढ़ में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रणविजय मिश्रा जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित भारत जैसे विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में प्रधानाचार्य श्री रणविजय मिश्रा जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इसके लिए अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आदित्य दुबे जी, अवधबिहारी सिंह, विशाल मिश्र सहित विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन बृजेश यादव, युवा स्वयंसेवक, MY Bharat, आजमगढ़ द्वारा किया गया।

“हमारा पर्यावरण, हमारी जिम्मेदारी”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *