September 12, 2026

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का सफल आयोजन

0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 09.42.37

अहिरौला, आजमगढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), आजमगढ़ द्वारा स्वतंत्रता वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती के अवसर पर लक्ष्य कोचिंग इंस्टीट्यूट, शाहपुर, सारेन-आजमगढ़ में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों की रचनात्मकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेशों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में अर्चिता पांडेय ने प्रथम स्थान, शिद्धि मिश्रा ने द्वितीय स्थान तथा अनन्या मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणविजय मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर लक्ष्य कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक श्री सुधीर मिश्र, पल्लवी मिश्रा एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बृजेश यादव सहित अन्य शिक्षकगण और स्थानीय युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन मेरा युवा भारत (MY Bharat), आजमगढ़ द्वारा किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना था।


समाचार एवं मीडिया संपर्क:
विकास दुबे (Founder)
📞 8090308687
📍 आजमगढ़, उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट: विकास दुबे, आजमगढ़।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *