आजमगढ़: सरैया बाजार में भगवान परशुराम मंदिर पर भव्य उत्सव, बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सरैया बाजार स्थित भगवान भगवान परशुराम जी के भव्य मंदिर परिसर में 19 अप्रैल को एक विशाल धार्मिक एवं सामाजिक उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व पंडित राम प्रसाद तिवारी जी ने किया, जबकि अध्यक्षता कुंवर शुक्ला जी द्वारा की गई। इस आयोजन में सनातन जागरूकता अभियान सेवा समिति का विशेष सहयोग रहा।
उत्सव में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध वर्ग, बुजुर्गों और युवाओं सहित समाज के हर वर्ग के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उस समय देखने को मिला जब खबर मंच के प्रधान संपादक पंडित विकास दुबे जी सैकड़ों युवाओं के साथ उत्सव स्थल पर पहुंचे। उनके आगमन पर पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।
वहीं, मनीष सिंह राजपूत के नेतृत्व में पहुंचे समूह ने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए कहा कि ब्राह्मण और राजपूत का संबंध गुरु और शिष्य के समान है, जो समाज में एकता और संतुलन का प्रतीक है।
इस दौरान अखंड चतुर्वेदी, आयुष उपाध्याय, कुमार शुक्ला और पंडित राम प्रसाद तिवारी जी ने अपने ओजस्वी विचार रखते हुए सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सनातन जागरूकता अभियान सेवा समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में सभी ने सामाजिक समरसता, एकता और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।









