October 27, 2026

गांधी जयंती पर चला राजकीय महिला महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान

0
IMG-20261002-WA0013

राजकीय महिला महाविद्यालय, अहिरौला में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के एकदिवसीय शिविर के तहत एक संगोष्ठी और स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र प्रकाश ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर की। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी का योगदान पर बोलते हुए प्राचार्य ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। गांधी जी ने न केवल राजनीतिक आंदोलनों के माध्यम से भारत को आजादी दिलाई, बल्कि सामाजिक और आर्थिक पिछड़ेपन को दूर करने के लिए भी सतत प्रयास किए। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग को आजीवन अपने आचरण और व्यवहार में उतारा। इसी क्रम में, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व का जिक्र करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरित क्रांति, दुग्ध क्रांति, भारतीय सीमा की सुरक्षा और खाद्यान्न आत्मनिर्भरता से भारत और अधिक सशक्त हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार यादव ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गांधी जी ने स्वतंत्रता की भावना को जनमानस में पूरी तरह भर दिया था और उनके आह्वान पर देश की जनता उनके कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सम्मिलित होती थी। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं में शिवांगी यादव, कविता चौबे, वैष्णवी राय, श्रेयांशी, रानी दूबे, शिवांगी पांडेय , नेहा और गरिमा यादव ने अपने विचार रखे। संगोष्ठी के पश्चात, महाविद्यालय परिसर से बाहर समदी ग्राम में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत एक रैली निकालकर सफाई अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. जमालुद्दीन अहमद, डॉ. प्रज्ञानंद प्रजापति, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, कार्यालय सहायक अदिति सिंह चौहान, शोभनाथ, संतोष कुमार सहित राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *