March 1, 2026

रोड एक्सीडेंट में घायल मंडल उपाध्यक्ष धर्ममणि पाण्डेय का हालचाल जानने पहुँचे मंडल अध्यक्ष

0
WhatsApp Image 2026-01-29 at 19.09.34

आजमगढ़ बूढनपुर कोयलसा मंडल उपाध्यक्ष धर्ममणि पाण्डेय हाल ही में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश शर्मा अन्य पदाधिकारियों के साथ उनके कुशलक्षेम की जानकारी लेने अस्पताल पहुँचे।मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश शर्मा ने श्री पाण्डेय से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सकों से भी बातचीत कर उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। चिकित्सकों के अनुसार धर्ममणि पाण्डेय की हालत अब स्थिर है और उनका उपचार जारी है।मुलाकात के दौरान मंडल के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने घायल उपाध्यक्ष के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मंडल अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि संगठन हर समय उनके साथ खड़ा है और किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।इस मौके पर बीरेंद्र सिंह अशोक कुमार मिश्र एडवोकेट राघवेंद्र पाण्डेय, मनोज सिंह उपेंद्र नाथ पाण्डेय,सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *