September 12, 2026

रविदास जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, अहरौला क्षेत्र में रहा उत्सव का माहौल

0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 19.23.32 (1)

अहरौला (आजमगढ़)।
रविदास जयंती के अवसर पर रविवार को अहरौला थाना क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा क्षेत्र के शमशाबाद से प्रारंभ हुई, जिसमें विभिन्न संगठनों के लोगों ने मिलकर गुरु रविदास जी की रैली के साथ भव्य आयोजन किया।

शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे। बहुजन समाज पार्टी के झंडों के साथ बाइक जुलूस और विभिन्न प्रकार के वाहनों पर सवार कार्यकर्ता गुरु रविदास जी के जयघोष तथा “जय भीम–जय भारत” के नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए।

रैली शमशाबाद से निकलकर फुलवरिया, अहरौला, चांदनी चौक, शाहपुर होते हुए पुनः अहरौला कस्बे से गुजरी और मडना स्थित रविदास मंदिर पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा बस्ती भुजबल तक गई।

शोभायात्रा का आकार काफी बड़ा होने के कारण बाइकों का लंबा हुजूम दिखाई दिया, जिससे मार्ग में कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान कुछ युवकों द्वारा बाइक के साइलेंसर निकालकर तेज आवाज में वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन की भी घटनाएं देखी गईं।

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए अहरौला पुलिस पूरे मार्ग पर मुस्तैद रही और रैली को सुरक्षित रूप से आगे बढ़वाया। पुलिस की मौजूदगी के कारण कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।

कुल मिलाकर रविदास जयंती के अवसर पर निकली यह शोभायात्रा श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *