September 12, 2026

दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में करिश्मा निषाद बनीं ओवरऑल चैम्पियन, राजकीय महिला महाविद्यालय अहिरौला में छात्राओं ने दिखाया खेल कौशल

0
WhatsApp Image 2026-01-31 at 19.09.38 (1)

अहिरौला (आजमगढ़)।
राजकीय महिला महाविद्यालय, अहिरौला में आयोजित दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए करिश्मा निषाद ने ओवरऑल चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. रमेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़ मंडल तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. संगीता, रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बेडकर नगर रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेन्द्र प्रकाश ने अतिथियों का स्वागत करते हुए दो दिवसीय प्रतियोगिताओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि प्रो. रमेश कुमार सिंह ने छात्राओं को खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विशिष्ट अतिथि प्रो. संगीता ने 100 मीटर दौड़ के लिए फीता काटकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया और कहा कि महिलाएं आज खेल के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर पहचान बना रही हैं।

Breaking News: UGC को लेकर महराजगंज में हुआ प्रदर्शन

🏅 प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम

इंडोर खेलों में

  • शतरंज: वैष्णवी विजेता
  • कैरम (सिंगल): अनुपम विजेता
  • कैरम (डबल्स): आकृति की टीम विजयी

100 मीटर दौड़ में

  • प्रथम: प्रीति निषाद
  • द्वितीय: गरिमा
  • तृतीय: करिश्मा

अन्य प्रतियोगिताओं में

  • 200 मीटर दौड़: मानसी, अदिति, उजाला
  • भाला फेंक: अदिति, करिश्मा, महिमा
  • डिस्कस थ्रो: करिश्मा, ज्योति, आकृति
  • गोला प्रक्षेपण: आकृति, करिश्मा, अदिति

दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में

  • कबड्डी लीग: पराक्रम टीम विजेता
  • ऊँची कूद: लक्ष्मी, किरन, रंजना
  • लंबी कूद: रंजना, किरन, उजाला

सभी विजेता प्रतिभागियों को सहायक निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश डॉ. यस के यस पाण्डेय एवं प्राचार्य द्वारा शील्ड, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर करिश्मा निषाद को ओवरऑल चैम्पियन घोषित किया गया
कार्यक्रम के अंत में क्रीड़ा परिषद प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिताओं का संचालन डॉ. राकेश, डॉ. जमालुद्दीन, डॉ. प्रज्ञानन्द, डॉ. प्राणनाथ सिंह, कंचन यादव एवं डॉ. दिलीप कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यालय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *