September 9, 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

0
WhatsApp Image 2026-08-31 at 16.10.15

अतरौलिया, आजमगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज, अतरौलिया के विद्यालय प्रांगण में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस दौरान बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी, वॉलीबॉल तथा बैडमिंटन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

प्रतियोगिताओं के समापन के बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों को MY Bharat की ओर से मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं युवाओं को MY Bharat प्रिंटेड टोपी देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण कांत सिंह के साथ विद्यालय के शिक्षक दिनेश सिंह, हितेश एवं दीनदयाल मौर्य, युवा स्वयंसेविका रंजन भारद्वाज तथा युवा स्वयंसेवक बृजेश यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन युवा स्वयंसेवक बृजेश यादव ने किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, आयोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का संदेश रहा—
“खेलेगा भारत, जीतेगा भारत—स्वस्थ युवा, सशक्त भारत।”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *