April 14, 2026

आजमगढ़: UP SI परीक्षा पास कराने का झांसा, 10 लाख में सौदा, 50 हजार एडवांस लेकर ठगी — मुकदमा दर्ज

0
web

Khabar Manch | आजमगढ़ | Mar 17, 2026

Azamgarh में यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2026 पास कराने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, पीड़ित से 10 लाख रुपये में डील तय की गई थी, जिसमें से 50 हजार रुपये एडवांस के तौर पर लिए गए।

मेहनगर थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक यादव ने आरोप लगाया कि उसकी मुलाकात संजय भारद्वाज नाम के व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को कई लोगों की नौकरी लगवाने वाला बताते हुए एसआई भर्ती परीक्षा पास कराने का भरोसा दिलाया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने अपने मोबाइल में कथित जॉइनिंग लेटर भी दिखाए, जिससे वह उसके झांसे में आ गया।

आरोप है कि आरोपी ने परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का वादा किया, लेकिन जो पेपर दिए गए, वे फर्जी निकले। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने शहर कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच जारी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। Azamgarh News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *