September 12, 2026

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत ग्राम पंचायत धनेज पाण्डेय में हुआ महावृक्षारोपण

0
WhatsApp Image 2026-07-13 at 01.55.58

धनेज पाण्डेय (आजमगढ़)। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ “एक पेड़ माँ के नाम” महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनेज पाण्डेय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी, ग्राम प्रधान पति सोनू तिवारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष (कोयलसा) अमित उपाध्याय, खबर मंच के संस्थापक विकाश दूबे सहित अन्य अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित जीवन भी प्रदान करते हैं। सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *