March 1, 2026

कोयलसा ब्लाक के धनघटा में महाशिवरात्रि पर भव्य भंडारा, सामाजिक सौहार्द का दिखा अनूठा उदाहरण

0
WhatsApp Image 2026-02-15 at 17.07.56

कोयलसा (आजमगढ़)। विकास खंड कोयलसा के धनघटा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा। देर शाम तक चले भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर एक सराहनीय सामाजिक पहल भी देखने को मिली। बड़ागांव निवासी बलराम यादव ने अपने गांव के रजीव यादव को गोद लेकर समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग का संदेश दिया। उपस्थित ग्रामीणों ने इस कदम की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान केशवपुर दूधनाथ यादव, धर्मेंद्र निषाद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर धनघटा गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा और देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। संतोष मिश्र तहसील प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *