02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर माँ विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ समारोह
02 अक्टूबर 2026 को मेरा युवा भारत (MY Bharat), आजमगढ़ द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में तथा जिला युवा अधिकारी डॉ. भावना जी के निर्देशन में ब्लॉक कोयलसा में गांधी जयंती समारोह के अंतर्गत स्वच्छता, वृक्षारोपण, भाषण, संगीत, पोस्टर बनाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं एवं स्वयंसेवकों द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। युवाओं ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा नशा मुक्ति, उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा उप जिला अध्यक्ष हरीश तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्ति पर संकल्प सकारात्मक सहभागिता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने गांधी जी के विचारों व उनके उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।स्थान: माँ विन्ध्यवासिनी चंद्र आदर्श इंटर कालेज टहर वाजिदपुर आयोजक: मेरा युवा भारत (MY Bharat), आजमगढ़युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार

