October 27, 2026

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर MY Bharat आजमगढ़ ने वृद्धजनों के साथ मनाया सम्मान एवं सेवा दिवस

0
IMG-20261002-WA0031

आजमगढ़, 1 अक्टूबर 2026। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला युवा अधिकारी डॉ. भावना जी के निर्देशन में मेरा युवा भारत (MY Bharat), आजमगढ़ द्वारा वृद्ध आश्रम, अंबरपुर, आजमगढ़ में वृद्धजनों के सम्मान, सेवा एवं उनके प्रति संवेदनशीलता का संदेश देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान MY Bharat के वॉलंटियर्स ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके साथ समय बिताया। इस अवसर पर वृद्धजनों के सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं गरिमापूर्ण जीवन के महत्व पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान प्रिय तिवारी, साक्षी पाठक एवं बृजेश यादव के सहयोग से वृद्धजनों के बीच फल वितरण किया गया। वॉलंटियर्स ने वृद्धजनों से संवाद करते हुए उनके प्रति सम्मान, सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना रखने का संदेश दिया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके अनुभव एवं योगदान का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से “वृद्धजनों का सम्मान, समाज की पहचान” का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के अंत में MY Bharat वॉलंटियर्स ने सामाजिक सेवा एवं जन-जागरूकता से जुड़े कार्यों में निरंतर सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।आयोजक:मेरा युवा भारत – आजमगढ़युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *