सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त भारत का कार्यक्रम आयोजित
आज दिनांक 23 सितंबर 2026 को मेरा युवा भारत (MY Bharat), आजमगढ़ द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में तथा जिला युवा अधिकारी डॉ. भावना जी के निर्देशन में ब्लॉक कोयलसा में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त भारत का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं एवं स्वयंसेवकों द्वारा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। युवाओं ने अधिक से अधिक प्लास्टिक से बचने तथा कम उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ रनविजय मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करते हुए समाज में सकारात्मक सहभागिता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने सेवा पखवाड़ा के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

स्थान: माँ विन्ध्यवासिनी चंद्र आदर्श इंटर कालेज टहर वाजिदपुर
आयोजक: मेरा युवा भारत (MY Bharat), आजमगढ़
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार
