October 27, 2026

नशामुक्त युवा–विकसित भारत के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

0
WhatsApp Image 2026-09-22 at 17.06.01

जौनपुर। मेरा युवा भारत (MY Bharat), जौनपुर द्वारा जिला युवा अधिकारी श्री तन्मय मोहन के निर्देशन में तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संकल्प समारोह, युवा प्रतिज्ञा एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज, पटैला मखदूमपुर, जौनपुर में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मायाशंकर निगम रहे तथा राधेश्याम यादव, प्रधानाचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर एवं अपने विचारों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और नशामुक्त समाज के महत्व को प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को MY Bharat प्रिंटेड कप, डायरी, पेन एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकगण भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रह्लाद मिश्रा (प्रवक्ता), चंद्रभान यादव (सहायक अध्यापक), ईश नारायण (प्रवक्ता), अमरनाथ यादव, डॉ. सतीश कुमार, राकेश तिवारी, मुंशीलाल, विकास यादव, रमेश श्रीवास्तव, तृप्ति यादव, रंजीत मौर्य एवं शहीन सुल्ताना प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं युवाओं ने नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *